हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाता है जैतून का तेल

आजकल आधुनिक जीवनशैली और व्यायम की कमी के कारण दिल की बिमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। हमारे सोने और खाने की आदतें हमारी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इस कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं अगर हम अपने आहार में जैतून के तेल को शामिल करते हैं तो के दिल की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।हमारे खून में प्लाज्मा प्रोटीन पाया जाता है। इस प्रोटीन में अनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, जो दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में सहायता करता है।एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, जैतून के तेल में बने खाने का सेवन करने से शरीर की सूजन, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।इसके अलावा एपीओए-आईवी प्रोटीन ब्लड वेसेल्स को ब्लॉक होने से रोकता है, जिससे शरीर में खून का बहाव सही ढंग से होता है। आहार में अनसैचुरेटेड फैट की भरपूर मात्रा और एक अच्छी नींद लेकर दिल संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, सोते समय एपीओए-आईवी शरीर में सबसे ज्यादा सक्रिय होता है, जबकि दिन के समय इसका स्तर कम हो जाता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए अच्छी नींद और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करने से कई बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।