रिटायरमेंट के समय स्नीफर डॉग को सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया

लंदन । आमतौर पर रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को सम्मानित किया जाता है। पुलिस या सैन्य सेवा में स्नीफर डॉग को भी कर्मचारी ही माना जाता है। हाल ही में सैन डिएगो कंट्री में एक डिटेक्टर डॉग को उसके रिटायरमेंट पर सम्मानित किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खबरों के मुताबिक, डॉग का नाम पॉडर है, वह काउंटी के कृषि, बाट और माप विभाग का सदस्य था। पॉडर पिछले 4 सालों से अपने विभाग के लिए सेवा दे रहा था। स्वास्थ्य कारणों से अधिकारियों ने इस साल पॉडर को सेवानिवृत्त करने का फैसला किया। विभाग ने समारोह का आयोजन किया जिसमें काउंटी के दूसरे खोजी कुत्तों ने हिस्सा लिया। समारोह में पॉडर को सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पॉडर को अपने पूर्व खोजी साथी डॉग यति और सेवानिवृत्त डिटेक्टर डॉग वीनस के साथ घूमने का मौका मिला। अपने 4 साल के कार्यकाल में पॉडर एग्रीकल्चर पार्सल को निरीक्षण करने का काम किया। वह इसतरह के पार्सलों को सूंघ कर पता लगाता था, जिसमें कीड़े या अन्य हानिकारक जीव होते थे। अधिकारियों का कहना है कि उसने अपने कार्यकाल में कई पार्सलों का पता लगाया। अधिकारियों का मानना है कि वह एक बेहतरीन स्नीफर डॉग है। पॉडर के हैंडलर काइल मोरंटन का कहना है, उसके सूंघने की क्षमता गजब की है। वह हमेशा संदिध्ग चीजों को खोजने की कोशिश में जुटा रहता था। अपने कार्यकाल के दौरान पॉडर ने कुल 426 क्षेत्रों का निरीक्षण किया था, उसने कुल 728 पौधे और 137 कीटों का पता लगाया, जो नुकसान पहुंचा सकते थे। दुर्भाग्य से, पॉडर एक अज्ञात बीमारी से ग्रसित हो गया है। अब वह अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है।