उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक  पुरस्कार समारोह का आयोजन

 प्रयागराज।उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक कमलेश शुक्ल द्वारा भंडार विभाग द्वारा वर्ष 2020-2021 के दौरान रेल सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियों के योगदान को सराहा गया और 04 अधिकारियों एवं 71 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ने पुरस्कृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनायें एवं बधाई देते हुये भविष्य में भी पूरी लगन एवं पूरे उत्साह से उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अवगत कराते हुए प्रसन्न्ता जाहिर की कि, उत्तर मध्य रेलवे के भंडार विभाग के प्रयासों  से ही वित्त वर्ष 2020-21 में रु 270 करोड़ तथा वर्तमान वित्त वर्ष 2021-22 में भी रिकॉर्ड रु 276.84 करोड़  के स्क्रैप  का विकय किया जा चुका है। उन्होने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संरक्षा मदों तथा यात्री सुविधा मदों की शत प्रतिशत उपलब्धता के प्रति जागरूक रहने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में आने वाले व्यवधानों के निराकरण के संबंध में भी कर्मचारियों से चर्चा की।  इस समारोह में वी० के० पाठक मुख्य सामग्री प्रबंधक / निर्माण द्वारा प्रारंभिक उद्बोधन दिया गया तथा आशीष कुमार अग्रवाल मुख्य सामग्री प्रबंधक / विधुत अनुराग अग्रवाल मुख्य सामग्री प्रबंधक / विक्रय, एवं इन्द्रजीत कटियार मुख्य सर्तकता अधिकारी / भण्डार द्वारा कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उपरोक्त कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राकेश गुप्ता उप मुख्य सामग्री प्रबंधक / निर्माण मुख्यालय द्वारा किया गया जिन्होंने अन्त में धन्यवाद ज्ञापन देकर समारोह का समापन किया।