मृत्युंजय सिंह पुनः ब्लाक अध्यक्ष , नूपुर महिला अध्यक्ष

जौनपुर।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सिकरारा कार्यसमिति के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के पश्चात जिलाध्यक्ष अमित सिंह के निर्देश पर चुनाव पर्यवेक्षक की देख रेख में त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से एकबार पुनः मृत्युंजय सिंह को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया साथ ही नूपुर श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष चुनी गई। चुनाव पर्यवेक्षक जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव व चुनाव अधिकारी महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह व मछलीशहर महिला ब्लाक अध्यक्ष अफ़साना बानो की उपस्थिति में बैठक प्रारंभ होते ही वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव उपाध्याय व इंदु यादव द्वारा सदन में एक बार पुनः मृत्युंजय सिंह के कुशल नेतृत्व में पूरी कार्यसमिति का पुनः नवीनीकरण प्रस्ताव रखा गया, जिसे वहाँ उपस्थिति समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बड़े हर्ष के साथ सर्वसम्मति से ध्वनि मत से स्वीकार करते हुए पारित कर दिया।इसके साथ ही ओंकार पाल को मंत्री राजीव सिंह लोहिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकील रहमान को कोषाध्यक्ष संतोष सिंह को संयुक्त मंत्री नूपुर श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। तथा संरक्षक के रूप में रवि मिश्र, सुरेंद्र प्रजापति कार्यसमिति के उपाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम मौर्य आत्म प्रकाश पांडे शिवम सिंह शैलेश सिंह सुषमा सिंह संगठन मन्त्री पंकज सिंह मुकेश दुबे राकेश सिंह संतोष यादव किरन बाला प्रचार मंत्री वीरेंद्र सिंह इंदु यादव अमित कुमार दिनेश यादव जया दुबे ऑडिटर वैभव सिंह व अकाउंटेंट राजन सिंह को चुना गया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय संयुक्त मंत्री मंजु पांडे संदीप सिंह चंदन सिंह रमेश यादव गगन श्रीवास्तव अभय सिंह कृष्ण गोपाल मिश्र राजेन्द्र यादव शैलेश चतुर्वेदी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।