योगी 2.0 की सफलता के लिये ब्रज के मन्दिरों में पूजा

मथुरा। योगी सरकार की दूसरी पारी की अभूतपूर्व सफलता के लिए शुक्रवार को ब्रज के 100 से अधिक मन्दिरों में पूजा अर्चना की गई।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुये।भाजपा की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि योगी सरकार की पहले से अधिक सफलता के लिए भाजपा ने 228 शक्ति केन्द्रों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया था। प्रत्येक शक्ति केन्द्र में आधा दर्जन से अधिक बूथ आते हैं।