महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने सी एम एल आर वर्कशाप, जनरल स्टोर डिपो तथा वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी का वार्षिक निरीक्षण

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने सी एम एल आर वर्कशाप, जनरल स्टोर डिपो तथा वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी का वार्षिक निरीक्षण

प्रयागराज। प्रमोद कुमार महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा सी एम एल आर वर्कशाप, जनरल स्टोर डिपो तथा वैगन मरम्मत कारखाना झॉसी का बृहद निरीक्षण किया गया। महाप्रबन्धक ने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सी एम एल आर वर्कशाप के ले-आउट प्लान देखा, बोगी लिफ्टिंग शॉप,  बोगी शॉप, पेंट शॉप, कारपेंटर शॉप के अलावा एयर ब्रेक शॉप तथा अन्य सभी शॉप्स  का गहन निरीक्षण किया गया I इस दौरान कुमार ने सीएमएलआर कारखाने की कार्यप्रणाली पर आधारित एक शोर्ट प्रेजेंटेशन को भी देखा I इसके उपरान्त महाप्रबंधक महोदय द्वारा फर्निशिंग शॉप – II का उद्घाटन किया, जिससे वर्कशॉप के कार्य में गुणात्मक तीव्रता भी आएगी, सी.एम.एल.आर में मरम्मत किये जा रहे कोचों की गहनता से निरीक्षण के पश्चात् महाप्रबंधक द्वारा CMLR वर्कशॉप द्वारा मरम्मत (POH) किये गए प्रथम LHB ए सी कोच का निरीस्खन किया तथा संतुष्ट होकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया I इसी कर्म में CMLR वर्कशॉप के प्रशासनिक भवन में महिला कर्मियों हेतु नव निर्मित महिला कक्ष का उदघाटन उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती पूनम कुमार द्वारा संपन्न किया गया । इस अवसर पर अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन झाँसी मंडल श्रीमती रेनू गौतम सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रही। CMLR कारखाने के वृहद निरीक्षण उपरांत महाप्रबंधक जी ने जनरल स्टोर्स डिपो के निरीक्षण किया I GSD से प्रस्थान कर कुमार वैगन मरम्मत कारखाना पहुंचे तथा कारखाना के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया I इसके पश्चात् वैगन मरम्मत कारखाना डेक कोचों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा अन्य निर्माण व मरम्मत इकाईयों, मरम्मत शॉप, ट्राली शॉप, सी टी आर बी शॉप तथा व्हील शॉप का सघन निरीक्षण किया Iमहाप्रबंधक जी द्वारा वैगन मरम्मत कारखाना के हेरिटेज क्षेत्र का अवलोकन भी किया गया, जहाँ उपलब्ध गेटवे ऑफ इण्डिया, ताज महल सहित स्क्रैप द्वारा निर्मित सभी मॉडल को देखकर कुमार ने सभी मॉडल्स की बहुत प्रशंसा की I विशेष तौर पर ताज महल मॉडल जिसका उद्घाटन महाप्रबंधक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में जूनियर इंजिनीयर अशोक कुमार गुप्ता द्वारा कराया गया तथा उनको और उनकी टीम को बेहतरीन मॉडल निर्मित करने हेतु शुभकामनाये दीं I तदुपरांत वृक्षारोपण भी किया गया I प्रमोद कुमार ने वर्कशॉप में मरम्मत प्रक्रिया को देखा तथा कार्यरत स्टाफ / पर्यवेक्षकों के ज्ञान को भी परखा Iमहाप्रबंधक ने CMLR वर्कशॉप एवं वैगन मरम्मत कारखाना के सभाकक्षों में मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन एवं एसोसिएशन से वार्ता की तथा उनके द्वारा प्रेषित सुझावों पर कर्मचारी हित में विचार करने का आश्वासन दिया I