संघ का चुनाव: बृजबिहारी अध्यक्ष बनाए गए

बांदा। जिला मलेरिया कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ व यूपी लैब टेक्नीशियल संघ उप संघ का द्विवार्षिक चुनाव गुरुवार को आयोजित किया गया। इसमें बृजबिहारी को अध्यक्ष और जिला मंत्री पद पर धीरेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया है।अध्यक्ष यूपी मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन की मौजूदगी में संघ का निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसमें बृजबिहारी को अध्यक्ष और धीरेंद्र सिंह को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया। इसके अलावा धर्मेन्द्रलाल गुप्ता संरक्षक, भूपेश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल उपाध्यक्ष, ज्ञान निधि तिवारी कोषाध्यक्ष, विभव कुमार दिनकर संगठन मंत्री, शशांक संयुक्त मंत्री, विवेक शंकर प्रचार मंत्री और शारदा प्रसाद सिंह को संप्रेक्षक निर्वाचित किया गया है। कहा गया है कि जनपद में कार्यरत प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ की विभागीय सेवा सम्बन्धी समस्याओं एवं मांगो के संन्दर्भ में भविष्य में निम्नलिखित पदाधिकारियों से ही विचार विमर्श एवं वार्तालाप सुनिश्चित किया जाए।