पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 33 वीं पुण्यतिथि प्रयागराज में मनाई गई

प्रयागराज। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा के 33वीं पुण्यतिथि फायर ब्रिगेड के सामने सिविल लाइंस प्रयागराज के सामने पार्क में स्थित प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में सर्वधर्म समभाव व शांति पाठ के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उनके पुत्र शेखर बहुगुणा, पुत्र वधू विनीता बहुगुणा, दामाद पीसी जोशी,पौत्री उत्तरी बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सभी ने स्वर्गीय बहुगुणा के बताए हुए कर्तव्य मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और हेमवती नंदन बहुगुणा अमर रहे के नारे लगाए। शांति का पाठ शास्त्री देवेंद्र त्रिपाठी,पादरी प्रवीण मैंसी,बाबा नानक सिंह एवं मोहम्मद सहफाज ने किया।हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पाण्डेय ने स्व0 बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। राजनीति और विकास को साथ जोड़कर समाज को सदैव नई दिशा दी है और भारतीय समाज के पथप्रदर्शक रहे है।आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। स्व0 बहुगुणा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, सांसद मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनिल द्विवेदी, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी, डॉ भगवत पाण्डेय,पूर्व पार्षद अमित सिंह, वीरेंद्र सोनकर, कुंदन मिश्रा प्रबंधक हिंदी साहित्य सम्मेलन, डॉ नीता साहू, किशोर वाष्णेय, प्रदीप कुमार पांडे,कमला कांत मिश्र, आलोक त्रिपाठी,अनुज मिश्रा, संतोष तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, प्रमोद मोदी, ओम प्रकाश तिवारी,गुलाब शुक्ला, जय किशन मालवीय, निशांत त्रिपाठी, विजय मिश्र,अशफाक अहमद,विजय बहादुर सिंह,जनार्दन मिश्र,मनु कक्कड़, मनोज शुक्ला, मीनू पांडे,बसंत लाल आजाद, प्रिंस दुबे, विपुल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।