रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन से 30 लाख से ज्यादा लोग विदेशों में गए

रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन से 30 लाख से ज्यादा लोग विदेशों में गए

जिनेवा। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) का कहना है कि पिछले महीने रूसी आक्रमण के बाद से 30 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। इस बात के भी संकेत दिए गए हैं कि करीब एक लाख 57 हजार अन्य देशों के नागरिक जो लोग यूक्रेनी नहीं हैं वह भी देश छोड़कर जाने वालों में शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इसे यूरोप में सबसे बड़ा शरणार्थी संकट कहा है।आईओएम के प्रवक्ता पॉल डिलन ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र समाचार ब्रीफिंग में कहा कि कुल संख्या राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से संकलित की गई। समान आंकड़ों के आधार पर आईओएम की तुलना में अधिक विस्तृत गणना प्रदान करने वाली संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, यूएनएचसीआर ने बताया है कि 18 लाख से अधिक शरणार्थी पोलैंड में थे। यूएनएचसीआर के प्रवक्ता मैथ्यू साल्टमार्श ने कहा कि लगभग वहां से लगभग तीन लाख शरणार्थी पश्चिमी यूरोप चले गए थे और उन्होंने कहा कि देश से निकलने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।