मोदी ने स्वामी शिवमयानंद के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामकृष्ण मठ के स्वामी शिवमयानंदजी महाराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक ट्वीट संदेश में कहा रामकृष्ण मठ के स्वामी शिवमयानंदजी महाराज सामाजिक सशक्तिकरण पर केंद्रित सामुदायिक सेवा पहल में काफी सक्रिय थे। संस्कृति और आध्यात्मिकता की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। ओम शांति।