विधानसभा चुनाव: वीआईपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

फतेहपुर। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी राजनैतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में विकास इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार लोधी ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में बाइस प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।विकास इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार लोधी ने पत्रकारों के समक्ष पहली सूची जारी करते हुए बताया कि फतेहपुर जनपद में नीरज सिंह लोधी सदर, डा. सुनील कुमार लोधी हुसैनगंज विधानसभा, सुनील कुमार पांडेय बिंदकी विधानसभा, पुत्तन पासवन खागा विधानसभा, चंद्रभान लोधी अयाह-शाह विधानसभा व नैज घोषी को जहानाबाद विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। लखनऊ जनपद में अभिनय पाठक को लखनऊ कंैट प्रत्याशी घोषित किया। कन्नौज जनपद में तिर्वा विधानसभा से रामशरण राजपूत व कन्नौज सदर से रामलाल गौतम प्रत्याशी होंगे। कौशांबी जनपद की सिराथू विधानसभा सीट से दिलीप सिंह लोधी, प्रयागराज जनपद में पश्चिमी विधानसभा सीट से राहुल शर्मा, बांदा जनपद की सदर विधानसभा सीट से संजय सिंह, रायबरेली जनपद की सरैनी विधानसभा सीट से सुशील राजपूत व सदर से राजकुमार, अमेठी जनपद की गौरीगंज विधानसभा से नकक्षय लोधी, कासगंज जनपद की सदर विधानसभा सीट से नागेंद्र राजपूत, कानपुर महानगर की महाराजगंज विधानसभा से मनीष शर्मा, कल्यानपुर विधानसभा से जितेंद्र सिंह राजपूत, बिठूर विधानसभा से राहुल यादव व घाटमपुर विधानसभा से मनोज कुमार के अलावा मैनपुरी जनपद की सदर विधानसभा सीट से आलोक कुमार प्रजापति व दक्षिणी कैंट लखनऊ से डा. सुशील कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होने बताया कि शेष अन्य विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा दूसरी लिस्ट में की जाएगी। उन्होने कहा कि इस चुनाव में अधिक से अधिक पार्टी प्रत्याशी जीत दर्ज कराकर सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएंगे।