मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव बने पवन

बहराइच। जिले के विकास खंड हुजूरपुर अंतर्गत रामपुर निवासी पवन कुमार सिंह अशोक भैया को मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत किया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह द्वारा उनका मनोनयन किया गया है। उन्होंने अपने तमाम युवा साथिंयो के साथ बीते दिनों इस पद को ग्रहण किया और आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों को घर-घर जाकर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान उनके साथ सनी सिंह ब्लाक अध्यक्ष व्यापार सभा, अखंड प्रताप सिंह युवा सपा नेता, अनंत विक्रम सिंह, सौरभ सिंह रैकवार एंव तमाम साथी गंण मौजूद रहे।