घर में सजाई गई रंगोली, दीये से हुई रौशन

बांदा। दीवाली के मौके पर लोगों ने अपने घरों में रंगोली सजाई थी। शाम को उसी रंगोली के स्थान पर गणेश और लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों ने रंगोली के चारों ओर तथा घर के सभी कोनों में दीयों को रखकर रंगोली के साथ ही घर आंगन को भी रौशन किया। दीवाली के माके पर घरों की लिपाई पुताई करने के साथ ही रंगोली भी बनाई जाती है। रंगोली बनाए गए स्थान पर ही गणेश और लक्ष्मी माता की पूजना अर्चना की जाती है।