प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन ममता ने जताया शोक

कोलकाता | जाने माने फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का दक्षिण कोलकाता में गुरुवार सुबह अपने निवास पर निधन हो गया है। दासगुप्ता का निधन सुबह करीब छह बजे हुआ। वह 77 वर्ष के थे। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे।उन्हें फिल्म निर्माता के रूप में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने कई कविता भी लिखी। उनके काव्य संग्रहों में ष्रोबोटेर गान और ष्छाता काहिनी प्रमुख हैं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  दास गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुश्री बनर्जी ने अपने शोक संदेश में लिखाए श्मैं प्रख्यात फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता के निधन से बहुत दुखी हूं जिनका आज कोलकाता में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उन्होंने कहा कि  दासगुप्ता ने तहदेरा कोठा बाग बहादुर उत्तरा चराचर मोंडो मेयर उपाख्यान कालपुरुष आदि फिल्मों का निर्देशन किया। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।