चीन पहले ही न्यूक्लियर त्रय बना चुका है : पेंटागन

वाशिंगटन | अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अपनी एक नई रिपोर्ट में कहा है कि चीन के पास पहले से ही न्यूक्लियर त्रय क्षमता है, जिसके तहत चीन हवा, जमीन और समुद्र से परमाणु सक्षम मिसाइलों को लॉन्च कर सकता है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि परमाणु क्षमता के विकास में चीन में जिस गति से काम हो रहा है। उसे देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि साल 2027 तक चीन के पास 700 अलग-अलग तरह के परमाणु हथियार होंगे।चीन की सैन्य शक्ति को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट में चीन की राष्ट्रीय रणनीति, विदेश नीति के लक्ष्यों, आर्थिक योजनाओं और सैन्य विकास पर एक ब्यौरा प्रस्तुत किया है।पेंटागन का कहना है कि चीन का इरादा साल 2030 तक कम से कम 1,000 परमाणु हथियार रखने का है।इस साल की रिपोर्ट में एक और नई बात चीनी सेना के रासायनिक और जैविक अनुसंधान प्रयास शामिल है। इसमें कहा गया है कि चीन संभावित दोहरे उपयोग वाले अनुप्रयोगों के साथ जैविक हथियार की गतिविधियों में लगा हुआ है। चीन इन जैविक, विषाक्त और रासायनिक हथियारों का अनुपालन किस तरह से करता है, यह चिंता बढ़ाने की बात हो सकती है।रिपोर्ट का निष्कर्ष यह है कि चीन विश्व स्तरीय सैन्य शक्तियों से निपटने के लिए हर संभव अपनी क्षमता बढ़ा कर हासिल करने की दौड़ में लगा हुआ है और वह अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयासरत है।