चारों भाइयों का मिलन देख दर्शकों के खुशी से छलक पड़े आंसू

करारी।कस्बे में चल रही रामलीला महोत्सव में सोमवार की रात भरत मिलाप व श्री राम राज्याभिषेक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लंका विजय के बाद जैसे ही अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम का चारों भाइयों से मिलन हुआ, दर्शकों के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।लंका विजय के बाद श्री राम माता सीता अनुज लक्ष्मण व श्री हनुमानजी आदि के साथ बग्घी जुलूस नेता नगर मोहल्ले में निकला। चौराहा से किंगनगर अशोकनगर होता हुआ सोनारन टोला भरतमिलाप स्थल पहुंचा।  भरत जी को सूचना देने के लिए हनुमान जी को भेजा गया। भरतजी प्रभु श्री राम के आने का इंतजार कर रहे है। उसी समय हनुमान जी विप्र रूप में जाकर भरत जी को श्रीराम के आने की सूचना देते है। श्री राम के आने की सूचना मिलते ही भरत शत्रुघ्न दौड़ कर श्री राम के चरणों मे साक्षात दंडवत करते है। इसके बाद चारों भाई एक दूसरे के गले मिलते है। चारों भाइयो का मिलन देख दर्शकों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उपस्थित दर्शक चारों भाइयो के जयकारे लगाने लगे। इसके बाद चारों भाई माता सीता व हनुमान जी के साथ श्री राम लीला स्थल पहुंचे। यहां विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राम का राज्याभिषेक किया गया। इस मौके पर कमेटी के ट्रस्टी रमेश शर्मा, पंकज वर्मा, पंकज शर्मा पिंटू अग्रहरि दिलीप जायसवाल रामानंद वर्मा  दिलीप अग्रहरि घनश्याम जायसवाल मोनू जायसवाल कमलेश अग्रहरि  बच्चा कुशवाहा राकेश जायसवाल बलराम वर्मा सभासद गिरजेश वर्मा पवन शर्मा उमेश केशरवानी सुशील मोदनवाल प्रतीक जायसवाल हरीश गुप्ता संजीत मोदनवाल मूलचंद जायसवाल पिंटू जायसवाल मदन लाल आदि लोग मौजूद रहे।