एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

राजापुर (चित्रकूट)। प्रदेश के किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। इसी क्रम में राजापुर तहसील क्षेत्र के दो स्थानों में धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनका निरीक्षण उप जिलाधिकारी राजापुर ने किया है।उप जिलाधिकारी प्रमोद झां ने बताया कि धान की खरीफ फसल लगभग तैयार हो गई है। पहाड़ी में साधन सहकारी समिति उत्तरी का निरीक्षण किया। प्रभारी धान क्रय केंद्र को निर्देशित किया है कि किसानों के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था, पानी, काटा, बाट, पंखे की समुचित व्यवस्था मिली। किसी भी किसान के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। टोकन के अनुसार किसानों का धान तौलने की व्यवस्था करे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने मांग किया है कि पूर्व वर्ष की भाँति सगवारा, राजापुर, बिहरवां, चिल्लीमल, भदेहदू, सुरसेन, लोहदा केंद्रों का संचालन शुरू हो। चिल्लीमल पूर्व प्रधान करुणेश मिश्रा ने बताया कि तिरहार क्षेत्र के चिल्लीमल, बरद्वारा, चाँदी, तीरधुमाई गंगू, नैनी, बिहरवां, बक्टा, हस्ता, देवारी आदि गाँव धान बाहुल्य हैं। यहाँ के किसान धान क्रय करने के लिए दूर न जाना पड़े। इसलिए बिहरवां, चिल्लीमल, बरद्वारा, सुरसेन साधन सहकारी समितियों में केन्द्र स्थापित कराएं। एसडीएम ने बताया कि सगवारा धान क्रय केन्द्र व राजापुर धान क्रय केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापकों को किसानों के हित में नियमानुसार धान लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायत सगवारा के किसानों ने बताया कि लोहदा न्याय पंचायत के गांव की दूरी काफी हो जाने से किसानों को पूरे दिन क्रय केंद्रों में बैठना पड़ता है। जिससे आने वाली रबी की फसल को बोने में काफी विलम्ब होता है। क्रय केंद्रों में तौल कराने के बाद भुगतान काफी दिनों बाद मिलता है जो किसानों के लिए समस्या बन जाती है। जिस पर उप जिलाधिकारी प्रमोद झाँ ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आश्वासन दिया है।