पारदर्शिता से कराएं धान खरीद: डीएम

चित्रकूट। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान खरीद कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न हुई। एक नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीद के विविध पहलुओं पर जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही धान केंद्र प्रभारियों को ई पास मशीन उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान खरीद करने के निर्देश दिए। उप जिला अधिकारियों को धान केंद्र का सत्यापन करने व क्रियाशीलता सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। एआर कोऑपरेटिव, जिला प्रबंधक को आठ अवशेष केंद्रों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारियो से कहा कि अत्यंत सावधानीपूर्वक किसानों के पंजीयन का सत्यापन का कार्य त्वरित गति से कराएं। सभी क्रय संस्था के जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने अपने क्रय केंद्र प्रभारीयों को ई पाप मशीन, खरीद पोर्टल के संचालन के विभिन्न पहलुओं का सम्यक प्रशिक्षण अपने स्तर से भी दे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप जिला अधिकारी कर्वी पूजा यादव, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।