तिरंगा यात्रा के बहाने दिखाया दम

चहनियां। विधान सभा चुनाव की आहट के बीच राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व सम्भावित प्रत्याशी अपने अपने दम खम का प्रदर्शन अपने अपने तरीके से कर रहे है। सबसे ज्यादा दावेदार सकलडीहा भाजपा में है जहां उनके बीच पार्टी हाईकमान के सामने अपनी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए होड़ सी मची हुयी है। कोई जन चौपाल लगा रहा है तो बूथ मीटिंग के माध्यम से अपनी पहुंच जनता तक बनाते हुए हाईकमान को अपना दम दिखा रहा है। वहीं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाक्टर के एन पांडेय एक कदम आगे बढते हुए शनिवार को सैकडों गाड़ियों व हजारों समर्थकों के साथ विधान सभा में तिरंगा यात्रा निकालकर अपना दम खम दिखाया और जोरदार प्रदर्शन किया। जिससे विरोधी दलों के नेताओं के साथ साथ भाजपा में विधान सभा के टिकट की दावेदारी कर रहे लोगों की नींद गायब कर गये। डाक्टर के एन पांडेय की तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय चन्दौली से शुरु होकर सकलडीहा, नई बाजार, चहनियां, रामगढ़, मारूफपुर, भूपौली, कैली, ताराजीवनपुर पहुंची। क्षेत्रीय लोगों द्वारा यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। मारूफपुर में यात्रा का स्वागत दुर्गेश पांडेय व मोहित राय के नेतृत्व में माल्यार्पण करके किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नागेन्द्र मिश्र, प्रेम प्रधान, शिवकुमार प्रधान, शैलेष श्रीवास्तव, सन्तोष यादव, सत्यप्रकाश राय, बबलू पांडेय, अश्वनी पांडेय , देवीशंकर पांडेय, लालू पांडेय, स्वयं प्रकाश कौशल, विनोद राम, प्रदीप राम, बबलू यादव, अंकित पांडेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।