मां बोली-पुलिस ने बनाया डकैत

चित्रकूट। मृतक डकैत की मां राजरानी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बेटे को डकैत बनाया और पुलिस ने ही अंत कर दिया। गौरी यादव को कुख्यात दस्यु ददुवा, ठोकिया, बलखड़िया को ठिकाने लगाने के लिए व उनके अड्डो की जानकारी करने को पुलिस घर से ले जाती थी। यह कहकर मां फफक कर रो पड़ी।