वाराणसी में नवंबर में आयोजित होगा तीन दिवसीय हॉट एयर बैलून फेस्टीवल

वाराणसी में नवंबर में आयोजित होगा तीन दिवसीय हॉट एयर बैलून फेस्टीवल

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने खास योजना तैयार की है। इसके तहत नवंबर माह में वाराणसी में तीन दिवसीय बैलून फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल में एक दर्जन से अधिक एयर बलूनों पर सवारी कर काशी के अर्द्धचंद्राकर घाटों के साथ इस पुरातन शहर को निहार सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग शहर के तीन जगहों को लेकर मंथन कर रहा है। माना जा रहा है इसी माह के अंत तक पर्यटन विभाग जगह और रुट फाइनल कर इसकी अंतिम रूप रेखा तैयार कर लेगा। उम्मीद है कि पर्यटन विभाग की इस नई योजना से वाराणसी को बढ़ावा मिलेगा।