सरकार बनने में महिलाओं की होगी महत्वपूर्व भूमिका-रीता

फतेहपुर। कमल शक्ति अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र समेत आठ सेक्टरों पर बैठक कर महिलाओ की राजनीति में भूमिका एव समस्याओ पर चर्चा की गई।बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण की अध्यक्षता में विधानासभा चुंनाव में पार्टी व संगठन की मजबूती को लेकर कमल शक्ति अभियान की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने शिरकत की। कमल शक्ति अभियान के तहत सदर विधानासभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की वृहद स्तर पर सदर विधानासभा क्षेत्र समेत आठ सेक्टरों पर बैठक कर महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रीता शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बनने के बाद देश में खुशहाली आयी है। विदेशों में भारत की छवि व मान सम्मान बढा है। महिलाओं को पात्र गृहस्थी, उज्ज्वला व मुफ्त बिजली कनेक्शन जैसी अनेक योजनाओं के ज़रिए सम्मन दिलाने का कार्य किया गया। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद प्रदेश से माफियाओं व गुंडाराज का सफाया किया गया है। महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। मिशन शक्ति के तहत 112, वीमेन पावर लाइन, चाइल्ड लाइन 1098, 1076 अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्व साबित हुए है। जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को स्वालंबी बनाने की अनेक योजनाएं संचालित है। जिसके माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद जनपद विकास के राह पर चल पड़ा है। मेडिकल कालेज व केंद्रीय विद्यालय जैसी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की विकास परख और कल्याणकारी योजनाओं के बल पर 2022 में जनपद की सभी विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनेगी। इस मौके पर अंजली सेंगर, शैलजा राज, दीपिका सिंह, सुनिधि तिवारी, संगीता दिवेदी, रेखा सरोज, अंजू त्रिपाठी, सरोज मौर्य, रेखा शिवहरे, साधना सिंह, माया गुप्ता, नीलम निषाद, रिंकी जायसवाल, सौम्या पटेल आदि मौजूद रहीं।