कोर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा प्रयागराज ने पुरस्कृत किया छात्र,छात्राओ को

प्रयागराज। मैत्री क्लब बाल्मीकी चौराहा सिविल लाइन्स प्रयागराज में आज दिनांक 26.10.2021 को रेल विद्युतीकरण महिला कल्याण संगठन प्रयागराज, की अध्यक्षा श्रीमती रचना सिंह, द्वारा कोर प्रयागराज एवं रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं में कार्यरत 35 कर्मचारियों के पुत्र एवं पुत्रियों को 10वीं एवं 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित कर नगद पुरस्कार एवं उपहार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रचना सिंह, के साथ उपाध्यक्षा श्रीमती नीलमा कटिहार, सचिव श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव श्रीमती चित्रा सिंह एवं सारिका साक्यवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित थीं।