अबकी बार 350 प्लस सीटें जीतकर बनाएंगे भाजपा सरकार: पंकज

बांदा। भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजयुमो कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज तिवारी ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि अबकी बार 350 प्लस सीटें जीतकर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएं। कहा कि भाजपा हर वर्ग की की हिमायती है। बैठक में जिला व मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है।भाजपा सरकार समाज में रहने वाले हर वर्ग के लोगों केा अपनी योजनाओं से लाभान्वित करती है। इस दौरान सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र भी किया गया। कहा गया कि भाजपा व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि सर्व समाज की पार्टी है। अबकी बार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 350 विधानसभा सीटें जीतकर एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजयमुो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा रामकेश निषाद मौजूद रहे। इनके अलावा जिला महामंत्री शशाांक परमार, जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी, नवनीत गुप्ता, राहुल सोनी, विवेक त्रिपाठी, जिला मंत्री अनिल प्रजापति, मुदित सिंह, संदीप सिंह, योगराज तिवारी, सूरज दिनकर, जिला कोषाध्यक्ष अंकित बासू, मीडिया प्रभारी आशीष पटेल, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र सिंह शैलू, जिला कार्य समिति सदस्य अंकित गुप्ता, केशव पांडेय, शशांक पटेल और सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी भाऊ, नीरज पांडेय, यशराज गुप्ता, संजय सिंह, हिमांशु सिंह, सत्येंद्र प्रताप, आयुष शुक्ला, शशांक लखेरा व सभी मंडलों के महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला व मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।