सपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

वैसरगंज, बहराइच। वैसरगंज विकास खंड के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्रामसभा कटरीहा डीह, नवगइयां, बाढ़ चौकी र्कुिमनपुरवा, हिन्दूपुरवा, रेवली और मंगलपुरवा जो कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो में विधानसभा वैसरगंज के युवा समाजवादी पार्टी के नेता प्रमोद सह जदौन ने पहुँच कर बाढ़ पीड़तों को लंच पैकेट व राहत सामग्री बांटी। शाशन के जिम्मेदार अधिकारियों से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसलों धान, गन्ना आदि जो बाढ़ के पानी से पूरी तरह नष्ट हो गयी है का आकलन करा कर किसानों को फसलों का तत्काल मुवावजा देने की मांग की। सपा नेता ने बताया कि जब तक बाढ़ का पानी पूरी तरह समाप्त नही हो जाएगा मेरी पूरी टीम बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जा कर राहत सामग्री और लांच पैकेट बाटने और लोगो की मदद करती रहेगी।