रिजिजू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक किट का अनावरण किया

नयी दिल्लीए | टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के शुरू होने में अब केवल 50 दिन बचे हैंए इसी के साथ भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय दल के लिए एक प्रभावशाली औपचारिक और आधिकारिक खेल पोशाक का अनावरण किया। यह भारतीय दल 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक टोक्योए जापान में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेगा।केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में टीम इंडिया के लिए आधिकारिक किट का अनावरण किया। भारतीय ओलंपिक संघ;आईओएद्ध के अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र ध्रुव बत्रा और महासचिव राजीव मेहता इस कार्यक्रम में उपस्थिति थे।इस कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में सचिव रवि मित्तलए भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधानए भारतीय दल के शेफ डी मिशन बीण्पीण् वैश्यए सांसद और उप.शेफ डी मिशन डॉण् प्रेम चंद वर्मा भी उपस्थित थे। खेल मंत्री के आवास पर आयोजित उद्घाटन समारोह में ओलंपिक के लिए जाने वाले एथलीट बजरंग पुनियाए रवि कुमारए दीपक पुनियाए सुमितए सीमा बिस्ला और नीरज चोपड़ा भी मौजूद थे।