युवा यादव महासभा की कार्यकारिणी घोषित

फतेहपुर। युवा यादव महासभा की बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। तत्पश्चात स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का उपस्थित अतिथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आहवान किया। शहर के रानी कालोनी स्थित यादव भवन में स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केतकी सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी यादव, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चैधरी राजेश यादव, युवा यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सीताराम यादव ने शिरकत की। बैठक में सर्वेश यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेन्द्र यादव, सुनील यादव, रोहित यादव व दिनेश यादव उपाध्यक्ष, अतुल यादव को सदर विधानसभा अध्यक्ष, महेन्द्र प्रताप तथा बिंदकी अजीत यादव अयाहशाह, चरन सिंह, हुसैनगंज राघवेन्द्र सिंह, खागा शैलेन्द्र यादव, जहानाबाद सूघर यादव को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनूप यादव, अशोक यादव को उप कोषाध्यक्ष, प्रदीप यादव, जय सिंह यादव, विजय यादव, अमित यादव, दिवेन्द्र यादव, विकास यादव, सुधीर यादव, राहुल यादव को जिला सचिव बनाया गया। ब्लाक अध्यक्षों में अंकित यादव हथगांव, सुनील यादव तेलियानी, प्रकाश यादव मलवां, शैलेन्द्र यादव असोथर, करन को बहुआ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष के पद पर अशोक यादव व हथगांव नगर की कमान अंकित यादव को सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।