एलियंस की रहस्यमय दुनिया के राज खोल सकती है चीन की सबसे बड़ी टेलिस्कोप

बीजिंग। एलियंस की मौजूदगी को लेकर तमाम तरह के दावे किए जाते हैं, लेकिन उन दावों की कभी पुष्टि नहीं हो पाती। अब चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वह अपने नए टेलिस्कोप से दूसरी दुनिया के प्राणी के अस्तित्व की पुष्टि कर सकता है। 500 मीटर का विशालकाय एपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलिस्कोप (एफएएसटी) एलियंस के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाने में सक्षम हो सकता है। चीन का यह टेलिस्कोप दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे संवेदनशील टेलिस्कोप मना जाता है। चीन के खगोलविदों ने दावा किया है कि एफएएसटी-400 मिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी में मौजूद सबसे अधिक विकसित एलियन सभ्यताएं जैसे टाइप-3 या गैलेक्टिक स्तर की तकनीक, के समूहों का पता लगाने में सक्षम हो सकता है। विशेषज्ञों ने दावा किया है कि एलियंस का पता लगाया जा सकता है। गणना के अनुसार यह टेलिस्कोप वोन न्यूमान प्रोब्स के समूहों का पता लगा सकती है। जॉर्जिया में फ्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ त्बिलिसी के डॉ ज़ाज़ा उस्मानोव ने पाया कि अत्यधिक विकसित सभ्यताओं के वॉन न्यूमैन प्रॉब समूह को रेडियो स्पेक्ट्रल बैंड में देखा जा सकता है। चीन का यह विशाल टेलिस्कोप देश के दक्षिण-पश्चिम प्रांत गुइझोउ के डाओडांग में स्थित है। इस टेलिस्कोप को जनवरी 2020 में पूरी तरह से संचालित कर दिया गया था। इस टेलिस्कोप को बनाने में चीन को 5 साल लगे थे। चीन सरकार ने कहा था कि इस टेलिस्कोप ने शुरुआत से लेकर अब तक स्थिर और विश्वसनीय सेवा दी है। 16,000 फुट के इस टेलिस्कोप को 1994 में प्रस्तावित किया गया था और 2007 में इसे मंजूरी मिल सकी थी। इसमें 36 फुट के 4,500 तिकोने पैनल हैं, जो एक डिश का आकार लेते हैं। इसके साथ ही 33 टन का रेटिना है, जो 460-525 फीट की हाइट पर टंगा है। इसकी कीमत 26।9 करोड़ है। इसके आसपास के तीन मील के रेडियस को पूरी तरह खाली कराया गया है, ताकि कोई रेडियो इंटरफेरेंस न हो। एलियन के जीवन की खोज के साथ ही टेलिस्कोप पल्सर, ब्लैक होल, गैस क्लाउड और गैलेक्सी जैसे दूसरे कॉस्मोलॉजिकल आयामों का भी अध्ययन करेगा।