नकली हिंदुत्व का दिखावा करती है भाजपा: सुमय्या

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमय्या राणा के जनपद आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। सदर विधान सभा क्षेत्र के पीरनपुर में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष नफीस उद्दीन समेत सपाईयों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमय्या राणा ने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा शासन में बेरोज़गारी मंहगाई और महिलाओं के साथ होने वाले अपराध बढ़े है। भाजपा नकली हिंदुत्व का दिखावा करती है। देश के हिंदुओ और मुसलमानो को आपस में लड़वाकर देश में नफ़रत की खाई बढ़ा रही है। अंग्रेज़ों की तरह बाटो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। देश में माब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी है। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह सिर्फ बात करती है। चालीस प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश में महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने शासित राज्यों में महिलाओं के लिये कार्य करे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से परेशान जनता 2022 के विधानासभा चुंनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार व अखिलेश यादव की प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का काम करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नफीस उद्दीन, मोईन खान, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चैधरी मंज़र यार, महिला सभा जिलाध्यक्ष संगीता राज पासवान, ऊषा मौर्या, बृजेन्द्र यादव, सुहैल अहमद हेमू, स्वामी शरण पाल, शकील गोल्डी आदि रहे। तत्पश्चात ज्वालागंज स्थित एक मैरीज़ हाल में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मो. यासीन वारसी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद अशोक पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति, नगर अध्यक्ष मो. साबिर, रवींद्र यादव, अरशद अनवर, सत्यम अवस्थी आदि रहे।