खरीददारी जोरों पर, करवा चैथ आज

जौनपुर। करवा चैथ रविवार को है। इसे लेकर शनिवार को पूरे दिन बाजारों में भीड़ रही। पति के दीर्घायु की कामना के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। चंद्रोदय के बाद शिव-गौरी का पूजन करेंगी। इसके बाद चंद्रमा को अघ्र्य देकर चलनी से चांद व सजना का दीदार करेंगी। पूजन सामग्री व सजने-संवरने के सामानों की खरीदारी में पूरे दिन महिलाएं जुटी रहीं।कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। यह करवा चैथ के नाम से जाना जाता है। चंद्रोदय के बाद पूजन करने के साथ ही चांद को चलनी से देखकर उसके बाद पति के मुख का दीदार करती हैं। इसके साथ ही उन्हीं के हाथों जल ग्रहण करती हैं। इसके बाद घर में बने पकवान को ग्रहण करती हैं। पूजन को लेकर शनिवार को बाजारों में चहल-पहल रही। महिलाओं ने पूजन और श्रृंगार के साथ ही करवा चैथ से संबंधित सभी सामानों की खरीदारी कीं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस बार 24 अक्टूबर को है। चतुर्थी तिथि शनिवार 23 अक्टूबर को मध्य रात्रि के बाद 12.43 बजे से लेकर रविवार की मध्यरात्रि के बाद 2.50 बजे तक रहेगी। वास्तु एवं ज्योतिष आचार्य डाक्टर टीपी त्रिपाठी के अनुसार सुहागिनें रात 7.52 बजे के बाद चंद्रमा को अघ्र्य दें और पूजन के बाद चांद को देखेगी।