प्रतापगढ़। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी पवन पाल 23 पुत्र राम अजोर अपनी बाइक से बेलखरनाथ की तरफ लौट रहा था। ब्लॉक मुख्यालय के सामने किसी चार पहिया वाहन से टकरा गया।इससे वह अनियंत्रित होकर बगल गड्ढे में जा गिरा।आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिएस्थानीय अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय युवक रास्ते में ही दम तोड़ दिया।यह घटना आज शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे की है। थानाध्यक्ष कंधई सत्येंद्र सिंह ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।
Share on Facebook
Follow on Facebook
Add to Google+
Connect on Linked in
Subscribe by Email
Print This Post