
चित्रकूट। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यालय के ट्राफिक चैराहा में विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि एक अप्रैल 2005 से शिक्षकोें व कर्मचारियों का पेंशन बंद कर अन्याय किया गया है जो देश व प्रदेश हित में नहीं है। प्रदेश व केन्द्र की धनराशि प्राईवेट कंपनियों के पास जमा हो रहा है। सरकारी संस्थान रोजगार स्रजन के माध्यम है। सम्पत्ति देश की धरोहर है। संस्थाओं का निजीकरण करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सस्थाओं में कर्मचारियों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। इनको निजी हाथो मे सौपना उचित नहीं है। जनता का शोषण होगा। मांग किया कि एनपीएस व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस मौके पर राजेश यादव, विजय अवस्थी आदि दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।