पूर्वजों के आदर्शों पर चले क्षत्रिय समाज: हरिबक्श

चित्रकूट। जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम वाटिका में मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का 125वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षत्रिय समाज के लोग सम्मानित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम व महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिबक्श सिंह ने समाज के लोगों से सामाजिक कुरीतियो, दहेज प्रथा, नशे से दूर रहकर पूर्वजों के आदर्शों पर चलने का आवाहन किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय सगठन मंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू, प्रदेश अध्यक्ष इं भुवनेश्वर सिंह, यादुवेन्द्र सिंह, जसरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, पहाडी के पूर्व ब्लाक प्रमुख रुद्रदेव सिंह आदि ने समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए राजनैतिक सोंच व मौजूदा दौर की जरूरतों पर विचार रखें। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षत्रियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षत्रिय समाज धर्मशाला बनवाने की मांग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूमि, सीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चैहान व पहरा प्रधान सुग्रीव सिंह ने पां-पांच लाख रुपए, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, अनीता सिंह ने डेढ़-डेढ लाख व प्रधान प्रदीप सिंह ने 51 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की है। कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह व प्रमेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर संरक्षक अनिल सिंह चैहान, हेम सिंह चैहान, अम्बुज सिंह, राजकुमार सिंह, अरविन्द सिंह, कुशल सिंह, कनक सिंह, संजय सिंह, कुणाल प्रताप सिंह, शिवशंकर सिंह, कालिका सिंह, बालेन्द्र सिंह, नवनीत सिंह आदि मौजूद रहे।