रेल रोकने को लेकर पुलिस से हुई कहासुनी

चित्रकूट। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर रेल रोको अभियान के क्रम में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने गल्ला मण्डी परिसर में एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में रेलवे स्टेशन कर्वी पहुंचे। सवेरे से अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाली राजीव कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ किसानों को मंडी परिसर पर ही कैद करने की कोशिश की, लेकिन किसानों की दृढ़ता के चलते किसानों को स्टेशन तक जाने दिया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं मिलने से पुलिस प्रशासन से कहासुनी हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश मे राजनीतिक पार्टी की सरकार नही तानाशाही की है। बात को कहने की स्वतंत्रता खत्म हो गई है। जब तक काले कृषि कानूनों वापस नही होंगे तब तक देश मे किसान आंदोलनरत रहेगा। किसानों पर हो रहे शोषण अब नही सहे जाएँगे। 11 महीने से देश का किसान काले कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहा है, लेकिन हठी सरकार किसानों की बातों को अनसुनी कर रही है। ऐसे में किसान सबक सिखाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण कुमार पाडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह, ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, विजय सिंह, राजकिशोर सिंह, राकेश सिंह, भोला सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, शिवदयाल बघेल, रामशरण राजपूत, साधो प्रसाद, रामेश्वर बाबा, छोटे पीढ़िया, नीलकण्ठ द्विवेदी, नरेश तिवारी, कमलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित किसान उपस्थित रहे।