तालाब में डूबे युवक का शव बरामद

बांदा। बहन की ससुराल आया युवक तालाब में डूबकर लापता हो गया था। चैबीस घंटे बाद उसका शव तालाब से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सुंदी (25) पुत्र कल्लू जोशी अपनी बहन की ससुराल पटेल नगर नरैनी गया था। शनिवार दोपहर वह लघुशंका के लिए तालाब किनारे गया था। पैर फिसल जाने से वह पानी में डूब गया, काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। घटना के चैबीस घंटे बाद उसका शव तालाब में उतराता ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक के चाचा रामनिहोर ने बताया कि सुंदी की शादी नहीं हुई थी।