बहकावें में न आएं किसान: भैरों प्रसाद

चित्रकूट। शिवरामपुर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में किसान चैपाल का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विशिष्ठ अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, श्रवण पटेल मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्रो में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की सुरुवात की गई।मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री मिश्र ने किसानों को भ्रमित करने वाले तथाकथित किसानों से बचने व बहकावे में न आने की अपील की। बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से सम्पूर्ण देश के किसानों को लाभ दिलाने का कार्य सिर्फ भाजपा सरकार मे संभव हो सका है। इसी प्रकार उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना का लाभ गरीबों को मिला है। क्षेत्रीय मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया है कि किसी भी प्रकार के विधुत बिल लंबित बकाया होने पर कनेक्शन न काटा जाए। किसानों के हित मे खास तौर पर बुंदेलखंड के किसानों के लिए हर घर जल हर घर नल की एक बड़ी सौगात है। किसानों की बेहतरी, किसानों की आय कैसे दोगुनी हो इस पर भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रत्येक ग्रामीण किसान तक पहुचाने के लिए किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लग जाएं। देश का किसान अन्नदाता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आभेष मिश्र ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अश्विनी अवस्थी, जिला मंत्री किसान मोर्चा अनूप त्रिपाठी, श्रवण पटेल, रामबाबू, द्रोणाचार्य द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, रामेंद्र गौतम, जगदीश गौतम, मोर्चा के मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।’