यूपी विधान परिषद में नियुक्त हो उप सभापति-दीपक सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य कांग्रेस के दीपक सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर विधान परिषद में उप सभापति की नियुक्ति की मांग की है। दीपक सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के यूपी की सत्ता से बेदखल होने के बाद लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों का हृास हुआ है। परंपराओं के अनुसार विधानसभा में उपाध्यक्ष और विधान परिषद में उप सभापति होता है मगर यूपी में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से यह परंपराये टूट गई है। उन्होंने राज्यपाल से गुजारिश की कि यूपी में लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा की जाए। उन्होने कहा कि कई सालों से विधान परिषद में उप सभापति नहीं चुना जा रहा है। उनकी मांग है कि विधानसभा में उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ उप सभापति में चुने जाने की प्रक्रिया सम्पन्न की जाये।