जिलाधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रयागराज।जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी गुरूवार को बहादुरपुर ब्लाक कें हनुमानगंज में सरॉय लाहुलपुर में बनाये गये अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं के बारे में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निराश्रित गोवंशों के लिए भूसे के साथ-साथ हरे चारे की भी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संरक्षित गोवंशों के टीकाकरण के साथ-साथ नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के भी निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था के साथ-साथ भूसा, चारा, पानी की मुकम्मल व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये है। महानवमी के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निराश्रित गोवंश आश्रय में संरक्षित किये गये गोवंशों को केला और गुड़ भी खिलाया। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी तथा सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी को निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर जल-जमाव इत्यादि नहीं होना चाहिए, प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहे। इस अवसर अपर जिलाधिकारी प्रशासन वी०एस० दुबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।