येलो सूट में सपना चौधरी के फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

मुंबई। हरियाणा की जानी मानी एक्ट्रेस सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने एक बार फिर शानदार फोटोशूट कराया और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में सपना येलो सूट में खूबसूरत पोज देती दिख रही हैं। सपना का देसी अंदाज हमेशा ही उनके फैंस को भाता रहा है। इन तस्वीरों पर उनके फैंस ने कमेंट में जमकर प्यार दिया है। सपना की इस पोस्ट पर 1.28 लाख से ज्यादा लाइक और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। सपना का ये फोटोशूट ऑल ओवर येलो सूट में है। स्लीवलेस सूट के साथ सपना ने फ्री पल्लू दुपट्टा कैरी किया है। वहीं, लाइट मेकअप और खुले बालों से अपने ग्लैमरस लुक को कंप्लीट किया है। सपना चौधरी की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। सपना चौधरी की हसीन अदाओं की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ समय पहले सपना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे लहंगा पहनकर कार चलाती दिख रही थीं। कार चलाते हुए सपना 90 की दशक के गाने भी सुन रही थीं और कैप्शन में उन्होंने लिखा था- बचपन के गीत। गौरतलब है कि सपना किसी न किसी कारण के चर्चा में बनी ही रहती हैं। पहले खासकर हरियाणा में प्रसिद्ध रहीं सपना रियलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद से भारत के घर- घर में पहचानी जाने लगी हैं। बिग बॉस के बाद से वे कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। हाल ही में सपना का गाना ‘बन के चली मोरनी’ रिलीज हुआ था। इसके रिलीज होते ही गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी थी। देखते ही देखते इसे लाखों व्यूज भी मिल गए थे। इधर, सपना का दूसरा गाना ‘चटक मटक’ भी खूब वायरल हो रहा है।