आईएनएस तरकश से मेडिकल ऑक्सीजन की खेप स्वदेश लाई गई

आईएनएस तरकश से मेडिकल ऑक्सीजन की खेप स्वदेश लाई गई

नयी दिल्ली|कोविड के विरु भारत के संघर्ष में भाग लेते हुए ऑक्सीजन सॉलिडेरिटी ब्रिज की प्रक्रिया के तहत भारतीय नौसेना के जहाज विभिन्न देशों से ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा संबंधी सामग्रियों को स्वदेश लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।भारतीय नौसेना के जहाज तरकश ने ऑपरेशन समुद्र सेतु द्वितीय ;ऑक्सीजन एक्सप्रेसद्ध के अंतर्गत तीसरे दौरे में कुवैत और सऊदी अरब से स्वदेश में महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की है।