जनता के सच्चे सेवक थे रामकृष्ण उपाध्याय

जौनपुर। भारतीय चिकित्सा परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक डा.रामकृष्ण उपाध्याय तथा उनकी पत्नी सरस्वती उपाध्याय की 13 वीं पुण्यतिथि रविवार को बीएसएमबी जूनियर हाईस्कूल कजगांव में मनाई गई। इस दौरान छात्रों में स्कूल बैग, पेंसिल बाक्स, कलर व फल का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय जनता के सच्चे सेवक थे।इस दौरान पूर्व विधायक के पौत्र विकेक उपाध्याय ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीब-मजलूमों का मुफ्त आंख का आपरेशन किया जाता था। हमेशा जनता की सेवा में लगे रहे। जिसका परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार ब्लाक प्रमुख व विधायक चुना। चंद्रा मिश्रा, संतोष मिश्रा उर्फ सुग्गू, संदीप कुमार सिंह, पवन सिंह, दिनेश मौर्य, दिनेश चैहान आदि मौजूद रहे।