हर फिल्म के साथ निखरते जा रहे हैं रणवीर सिंह

मुंबई । बालीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने किरदार को निभाने के लिए कितनी जी तोड़ मेहनत करते हैं, यह सभी जानते हैं। शायद यही वजह कि वे हर फिल्म के साथ निखरते जा रहे हैं। क्रिटिक्स को रणवीर अपने ट्रांसफोर्मेशन से हमेशा हैरान करते रहते हैं। आप उनकी किसी भी फिल्म को देख लीजिए उनका लुक हमेशा अलग होता है। इन दिनों रणवीर जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए लुक की झलकियां दिखाईं हैं। वे इन तस्वीरों में कमाल के लग रहे हैं। फैंस भी अपने हीरो की तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट्स के रूप में प्यार बरसा रहे हैं। उनके इस नए अवतार को एक्टर अनिल कपूर और वरुण धवन ने भी पसंद किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में वे जिम में एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में रणवीर की बॉडी एकदम शेप में लग रही है। व्हाइट टी-शर्ट और येलो कलर की ट्रैक पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। रणवीर ने बालों का भी स्टाइल बदला है। लंबे बालों में वे जंच रहे हैं। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। फिल्म ’83’ बहुत जल्द रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में है। लोगों ने रणवीर के लुक को काफी पसंद किया है। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।फिल्म ’83’ के अलावा रणवीर सिंह के पास रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’, करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। पिछले दिनों इस फिल्म की घोषणा की गई थी। एक लंबे वक्त के बाद इस फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन एक साथ काम कर रहे हैं। बता दें ‎कि रणवीर ‎सिंह अपने लुक और स्टाइल की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। जितनी तारीफ उनकी एक्टिंग की होती है, उससे कहीं ज्यादा उनके फैशन सेन्स की होती है। बेहद कम समय में ही रणवीर ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। अपनी एनर्जी से वे हर किसी को पल भर में अपना बना लेते हैं।