कानपुर और फफूंद में कार्यस्थल पर ही टीका करण अभियान प्रारंभ

प्रयागराज।देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। इसी क्रम में आज कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्थित कमेटी हॉल में कानपुर में कार्यरत रेल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही टीकाकरण की शुरुआत की गई। स्थानीय मेडिकल टीम के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। आज सुबह इसका शुभारंभ श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय,उप मुख्य यातायात प्रबंधक,कानपुर तथा रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री रविन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में किया गया। टीकाकरण अभियान के अंतर्गत ४५से अधिक उम्र के ७१ तथा १८ से ४५ उम्र के ४८ कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। इस प्रकार कुल ११९ कर्मचारियों का आज टीकाकरण कराया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कल १८+ उम्र के ५० चेकिंग स्टाफ का टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित है।इसी क्रम में फफूंद स्टेशन पर भी टीकाकरण अभियान जिला प्रशासन, औरैया के सहयोग से प्रारंभ किया गया। इसके तहत ४५ साल से कम के ५० रेल कमिNयों का टीकाकरण किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।