उप मुख्यमंत्री ने बक्शी बांध पर बन रहे रेल उपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण

प्रयागराज।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयाग स्टेशन के निकट बक्शी बांध में इलाहाबाद फाफामऊ रेलखण्ड के सम्पार संख्या ७८ए पर २ लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयावधि पर विशेष ध्यान देने को कहां है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। ब्रिज सेतु कार्पोरेशन के अभियंता ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि सेतु निर्माण का कार्य तय समय से अधिक गति के साथ चल रहा है, कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जायेगा। इस सेतु का निर्माण कार्य माह नवम्बर २०२० को शुरू हुआ था और नवम्बर, २०२१ तक कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा।