प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में हुए विकास कार्यों का सांसद ने पत्रकारों को पूरा व्यौरा दिया। यह बातें उन्होंने भाजपा शासन में प्रतापगढ़ में हुए विकास कार्यों को प्रेस वार्ता के क्रम में दौरान गिनाई। जिले में मेडिकल कालेज, फ्लाई ओवर ब्रिज, बाई पास , ट्रामा सेंटर , भाजपा सरकार की देन है। विद्युत पॉवर हाउस की बढ़ोत्तरी होने से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ। गांव से लेकर शहर तक सड़को का जाल बिछाया गया। बदहाल सड़कें दुरुस्त होने से आवागमन आसान हुआ। योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर भाजपा सांसद ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रतापगढ़ में 213 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज का निर्माण, 2 अरब 40 करोड़ की लागत से शहरी को बाईपास की सौगात आदि विकास कार्यों के साथ,भाजपा सरकार में गुंडाराज व भ्रष्टाचार का खात्मा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया।अतीक और मुख्तार की अवैध संपत्ति जब्त की गई। प्रतापगढ़ सांसद ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया की तारीफ़ की। सदन में राजा भैया से मुलाकात होती थी। राजा भैया अच्छे है तभी तो होती मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि राजा भैया के बीजेपी में आना या ना आना ये निर्णय करना बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का काम है। सूबे के पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक राजा भैया की छवि को लेकर भाजपा में फाड़ दिखा। एकतरफ जहां कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने राजा भैया को बताया “गुंडा” तो प्रतापगढ़ के भाजपा सांसद ने बेहतर छवि का नेता बताया। सांसद ने कहा कि राजा भैया हमारे जिले के हैं। कई बार विधायक रहे, सदन में मुलाकात हुई, छवि बेहतर है। भाजपा से चुनावी गठजोड़ की चर्चा और कयास पर सांसद ने कहा कि यह निर्णय भाजपा शीर्ष नेतृत्व का होता है।