बाबूजी स्व० कल्याण सिंह के बताए रास्तों एवं प्रेरणा से काम करने के लिए योगी सरकार आगे बढ़ रही है-सिद्धार्थ नाथ

प्रयागराज ।राम मंदिर से भारत की पहचान बनी और ६ दिसंबर को अयोध्या की पहचान को साकार करने वाले हमारे बाबूजी स्व० कल्याण सिंह ने दी थी यह बातें कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के अस्थि विसर्जन संगम तट पर प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।श्री सिंह ने कहा पहला बाबूजी की पहचान भारत और भारत की पहचान बाबूजी से बनी,आज अयोध्या में दिव्य व भव्य राम मंदिर बन रहा है। दूसरा सुशासन के रूप में उत्तर प्रदेश में सशक्त शासन की पहचान दी थी। उनके बताए रास्तों एवं प्रेरणा से काम करने के लिए योगी सरकार आगे बढ़ रही है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।इससे पहले निज आवास राजापुर में भाजपा महानगर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल की टीम का स्वागत व आशीर्वाद देते हुए संगठन में कार्य करने का मंत्र दिया। जिस पर मंत्री ने समस्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश सिंह पटेल,रंजीव सिंह पटेल, प्रयाग दत्त गुप्ता,प्रदीप पांडे ,अंजनी सिंह, संजय श्रीवास्तव,शनी सिंह,सुशील मिश्रा, रोहित शर्मा, किरण जायसवाल, संजय सिंह, चंद्र कुमार चौधरी, सुनील केसरवानी ,लालचंद कुशवाहा, उदित शुक्ला,दिलीप सिंह पटेल, प्रदीप कुमार आदि को सम्मानित किया।