
लखनऊ, 25 सितंबर 2025 ।लखनऊवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अशियाना क्षेत्र में अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हेयर मास्टर्स लक्ज़री सैलून खुलने जा रहा है। इस ब्रांड को लखनऊ लाने का श्रेय दो स्थानीय महिला उद्यमियों – श्रीमती मृगना एस गोयल और श्रीमती देवयानी यादव को जाता है। दोनों ने मिलकर शहर में लक्ज़री ग्रूमिंग और वेलनेस का नया अनुभव देने का संकल्प लिया है।
दिल्ली के एक छोटे बेसमेंट से 2014 में शुरू हुआ हेयर मास्टर्स आज ₹150 करोड़ का ब्रांड बन चुका है। पहली बार लखनऊ में इसकी एंट्री हो रही है।
श्रीमती मृगना एस गोयल ने कहा कि लखनऊ अब एक स्टाइलिश और आधुनिक शहर बन चुका है, लेकिन यहां अब भी प्रीमियम लक्ज़री ग्रूमिंग का विकल्प सीमित था। “हमारा मकसद लखनऊ में ब्यूटी और वेलनेस को नया स्तर देना है,” उन्होंने कहा।
श्रीमती देवयानी यादव ने कहा कि यह सैलून सिर्फ सुंदरता सेवाओं के लिए नहीं बल्कि ग्राहकों को खास अनुभव देने के लिए है। “हम चाहते हैं कि लोग यहाँ आकर खुद को वैल्यूड महसूस करें। बेस्ट प्रोडक्ट्स, ट्रेन्ड स्टाफ और शांतिपूर्ण माहौल हमारी प्राथमिकता है। साथ ही हम स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।”
संस्थापिकाओं ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल 27 सितंबर 2025 को इस सैलून का उद्घाटन करेंगी।
हेयर मास्टर्स की खासियत है – नेशनल ट्रेनिंग प्राप्त प्रोफेशनल स्टाफ, इंटरनेशनल क्वालिटी के प्रोडक्ट्स, राजसी इंटीरियर्स और शांत माहौल। यह सैलून सिर्फ एक ग्रूमिंग सेंटर नहीं बल्कि लखनऊ का नया लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन बनने जा रहा है।