बिस्मिल की महफ़िल – मेरी पहचान टूर 2024’ के साथ मशहूर सूफी गायक बिस्मिल निकले अपने भारत टूर पर

लखनऊ। भारत के मशहूर गायकों, संगीतकारों, अभिनेताओं और गीतकारों में एक चमकता सितारा है बिस्मिल। वो दिल्ली के रहने वाले हैं। वो सूफी संगीत में अपने एक अलग अंदाज़, जो बैठ कर गाने का है, उसी के चलते मशहूर हुए हैं। उनका यह अंदाज हवा का रुख मोड़ देने वाला एक ऐसा विचार था, जो उनके अपने और उनके मैनेजर विभोर हसीजा के दिमाग में आया। विभोर हसीजा योर्स इवेंटफुली के फाउंडर भी हैं। इस बेमिसाल जोड़ी ने पारंपरिक तत्वों का समकालीन शैली के साथ मिश्रण कर के सूफी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। बिस्मिल का अगला कार्यक्रम 13 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाला है। यह भी 18 शहरों के भारत के टूर का एक हिस्सा है।

बिस्मिल की महफ़िल, उनका सिगनेचर कार्यक्रम है, जिसने पूरे भारत में तीन सबसे ज्यादा सफलता का मंजर छू लेने वाले टूर किए हैं। जिसमें हर एक टूर में लगभग 200,000 से भी ज्यादा लोगों की तादाद थी। इतना ही नहीं कई डिजिटल प्लेटफार्मों पर 100 मिलियन से भी ज्यादा बार उसे देखा गया। उनके हुनर और कुछ अलग कर दिखाने के जस्बे के कारण वह अमेरिका और कनाडा में कामयाबी के आसमां को छू लेने वाले दो टूर भी कर के आएं हैं। जहां उन्हें टाइम्स स्क्वायर पर भी दिखने का मौका मिला, जो उनकी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता का सबूत है।
अपने सफर को बयां करते हुए बिस्मिल ने बताया कि, “मेरे पिता हमेशा से मुझ पर भरोसा करते थे। वही चाहते थे की मैं गायन सीखूं तबला नहीं, क्योंकि वह तबला बजाते थे। मैं आज जो कुछ भी हूं उन्ही की देन हूं। मुझे अच्छे से याद है की मैं एक कैफे में बॉलीवुड गाने गया करता था जहां मुश्किल से 5 से 10 लोग हुआ करते थे। और अब मैं 10,000 से भी ज्यादा क्षमता वाले स्टेडियमों में जाता हूं। सचमुच समय बहुत बलवान है।”
बिस्मिल की महफ़िल टूर दिसंबर 2024 तक चलेगा, तो आप भी इस जादुई शाम का लुत्फ  उठाना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.