नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का सपाईयों ने किया स्वागत

नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का सपाईयों ने किया स्वागत

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी के नवमनोनीत सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा का समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपाईयों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पार्टी संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने की। उन्होने कहा कि बच्चा को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलना गर्व की बात है। सपा मंे लगभग 35 वर्षों से सेवा पूरी निष्ठा से करते रहे। नेताजी के साथ हर एक आंदोलन एवं कार्यक्रमों में जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी सहभागिता निभाई। जनपद की बिंदकी विधानसभा से 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा। विषम परिस्थितियों में भी कभी पार्टी का दामन नहीं छोड़ा। यूथ के अध्यक्ष एवं नेताजी के समय पार्टी की सरकार में जिला महासचिव के पद को भी सुशोभित किया। छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए निरंतर सम्मान किया। आज पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह पूरी तरह खरे उतरें और पार्टी को मजबूत करने का काम करें। संचालन जिला महासचिव चैधरी मंजर यार ने करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, वीरेंद्र यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, राजू कुर्मी, जगनायक सचान, अनिल यादव, कामता प्रसाद, राम किशोर प्रजापति, कपिल यादव, सुनील उमराव, अरूण यादव, वीरेंद्र तिवारी, पुष्पा मौर्या, रश्मि रस्तोगी, अय्यूब खान, आजम खान, सुहैल खान, अकील अहमद, विवेक यादव, आफताब अहमद, शहजाद अनवर, अखिलेश बाल्मीकि, फूल सिंह मौर्या, ओवैस फारूकी, यासिर अली, कलीम अहमद, वसीम, रामकेश सचान, जसवीर सिंह लोधी, लल्ली यादव भी मौजूद रहे।