
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को लोग उनके अभिनय के लिए जानते ही हैं, लेकिन उससे ज्यादा लोग उनके फिटनेस के दिवाने हैं। शिल्पा शेट्टी जितना अपनी सेहत का ख्याल रखती हैं, उतनी ही वे खाने-पीने की शौकीन हैं। इसके बाद शिल्पा शेट्टी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमे वे स्ट्रीट फूड इंजॉय करते देखा गया। अगर आप शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर फोलो करते हैं, तब आपको पता होगा कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस क्वीन कहलाती है। शिल्पा शेट्टी और कुछ करे ना करे लेकिन उनका योगा हमेशा रूटीन में रहता है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में शिल्पा अपनी एक दोस्त के साथ स्ट्रीट फूड इंजॉय करती दिखाई दे रहीं हैं। शिल्पा शेट्टी को मुंबई की एक स्वीट शॉप पर कई तरह की मिठाइयां खाते देखा गया। शिल्पा शेट्टी को मिल्क केक और मावा केक जैसी मिठाइयों का मजा लेते देखा गया। फिर वह दुकानदार से रगड़ा पेटिस की प्लेट देने के लिए कहती है। शिल्पा शेट्टी को एक पब्लिक प्लेस पर देख फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई। शिल्पा शेट्टी इस दौरान काफी खुश नजर आईं।